लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने अपनी रणनीति का किया खुलासा

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता रविवार को पार्टी की सदस्यता ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लखनऊ व लखीमपुर जिलों के सैकड़ों नेताओं व युवाओं व महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विभिन्न दलों के नेता शामिल
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रसपा लोहिया महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर के मार्ग दर्शन में लखनऊ से देवेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली वहीं लखनऊ की दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण की। वहीं, प्रसपा लोहिया के लखीमपुर से प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता के द्वारा लखीमपुर जनपद के सबसे बड़े सांई मन्दिर के अध्यक्ष व वैगास भूसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को शिवपाल सिंह यादव के समक्ष पार्टी में शामिल करवाया गया।

भाजपा ने यह सब कुछ नहीं किया सब खोखले वादें साबित हो गये
इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी को और मजबूती प्रदान करने व पार्टी को आगे बढ़ाने के लिये एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन पर बहन जी व अखिलेश यादव की हकीकत बताई। बसपा प्रमुख मायावती के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें तो पूरा देश जानता है वह विश्वास करने लायक नहीं है। वहीं अखिलेश यादव को धोखेबाज बताते हुऐ कहा कि जिस ने नेता जी को धोखा दिया, अपमान किया, इन पर कौन विश्वास करेगा। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुऐ प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन पर लोगो का भरोसा उठ गया है। सब का साथ,सब का विकास, अच्छे दिन आयेंगे, काला धन लायेंगे, बेरोजगारों को दो करोड रोजगार देंगे भ्रष्टाचार तीन महीने में खत्म हो जायेगा आदि। भाजपा ने यह सब कुछ नहीं किया सब खोखले वादें साबित हो गये।
ये भी पढ़ें :-नेपाल, भूटान की यात्रा के लिए अब आधार भी वैध दस्तावेज 
छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गयी है पहले वह एकांउटेंट,फिर सीए के पास दौड़े,फिर तीन महीने में हिसाब दे
आज किसानों की हालत बत से बदत्तर हो गई है । आवारा पशुओं के कारण आज किसान परेशान हैं। खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं के कारण ही,रात-रात भर जागकर किसान अपनी फसलों की रक्षा कर रहा है । इस पर भी कहीं हल्की चूक हो गई तो फसल बर्बाद। वहीं जीएसटी पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने एक टैक्स की बात कही थी पर अब देखिये कितने टैक्स लग रहे हैं। आज छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गयी है पहले वह एकांउटेंट,फिर सीए के पास दौड़े,फिर तीन महीने में हिसाब दे। नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब नोटबंदी की जाती है। तो पहले विचार किया जाता है कि लोगों को तकलीफ न हो, प्रधानमंत्री को देखना चाहिए था, जहां-जहां जिस-जिस देश में नोटबंदी हुई वहां उस देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो गई। आज प्रदेश में योगी जी का राज नहीं प्रदेश ब्यूरोक्रेट चला रहे हैं। प्रदेश में नौकरशाही का राज है। इसलिए दिक्कतें आ रही है। जब मंत्रियों की नहीं सुनी जाती तो जनता की बात ही छोड़िए, जबकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।
हम एक समान विचारधारा के लोगों से बात करेंगे: शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि लोकसभा के चुनाव पर हमें 80 सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम एक समान विचारधारा के लोगों से बात करेंगे, हमारी सेक्युलर लोगों से बात चल रही है और जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तय है कि अबकी केन्द्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी। इस मौके पर प्रमुख महासचिव वीर पाल सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन खां उर्फ फरत मिंया, पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह आशू, प्रदेश महिला सभा महासचिव अनीता श्रीवास्तव, प्रवक्ता इरफान, अरविंद विद्रोही आदि लोग उपस्थित थे।

Back to top button