लाइट और हेल्दी नास्ता है ‘मसाला सेवई’

सामग्री :

भुनी सेवई- 1 कप, प्याज- 1 (बारीक कटी), टमाटर- 1 (बारीक कटा), अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच, उबली मटर- 1/2 कप, शिमला मिर्च- 1/2 कप, जीरा- 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच, हल्दी- 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच, कसूरी मेथी- 1 चम्मच, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, नींबू का रस- 1 चम्मच, पानी- 1 कप, धनिया पत्ती- बारीक कटी (गॉर्निशिंग के लिए)

विधि :

कढ़ाही में तेल गर्म करें। अब उसमें जीरा डाल तड़काएं। फिर इसमें प्याज डालकर भुनें। अब इसमें शिमला मिर्च, मटर डालें। इसी के साथ इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डालकर मिलाएं। लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। अब मसाले हल्के भुन जाएं तब इसमें भुनी सेवइयां डालें।

अब पानी डाल इसे अच्छे से पका लें। गैस बंद करने से पहले इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें। गरमा गरम नास्ता तैयार है।

Back to top button