लड़कों को लेकर लड़कियों के दिमाग में हमेशा से रहती है ये गलत बातें…

लड़के और लड़कियों की दुनिया एक दूसरे के लिए असमंजस भरी होती हैं। खासतौर पर एक दूसरे की आदतों को लेकर लंबे समय तक दोनों अंजान रहते हैं। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के प्रति कई तरह की सही-गलत धारणाएं बनाते हैं। इन धारणाओं में कई बार सच्चाई होती है तो कई बार जानकारी का अभाव। बहरहाल, आइए आपको बताते हैं उन बातों के बारे में जो अक्सर लड़कियां लड़कों के बारे में सही मान लेती हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है।लड़कों को लेकर लड़कियों के दिमाग में हमेशा से रहती है ये गलत बातें...

भावुक भी होते हैं लड़के
अधिकांश लड़कियां सोचती हैं कि लड़के दिल से बहुत मजबूत होते हैं और उन्हें हर परिस्थिति को संभालना आता है कि वो महिलाओं की तरह भावुक नहीं होते हैं। लेकिन यह उनका बाहरी रूप है। बल्कि पुरुष कई ऐसी परिस्थितियों में बाहर से खुश दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से टूट जाते हैं।

पत्नी से अलग होने पर टूट जाते हैं
पुरुष भले ही भावनात्मक रूप से महिलाओं से अधिक मजबूत हों, लेकिन जीवनसाथी से दूर होने पर वो टूट जाते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि वो किसी से अपनी बातें शेयर नहीं कर पाते हैं। इस कारण अंदर वे भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। जीवनसाथी से वियोग के बाद एक तरफ जहां महिलाएं मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक धैर्य का परिचय देती हैं वहीं पुरुषों को इस सदमे से निकलने के लिए लंबा समय लगता है।

परिवार से बेरुखी
पुरुष अपने सम्मान को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वो अपने सम्मान से प्यार करते हैं और सबसे पहले वे इसे अपने घर में ही पाना चाहते हैं, इसलिए अगर कभी भी किसी कारणवश उन्हें परिवार में सम्मान नहीं मिलता है तो उन्हें बहुत तकलीफ होती है।

लोगों का व्यवहार
पुरुष किसी से अपनी दुश्मनी भुलाकर उसकी मदद करता है और बदले में दूसरा व्यक्ति उसे धोखा देता है तो वो इंसान भले ही उसका करीबी न हो लेकिन उनके लिए भावनात्मक चोट होता है, जिससे वो टूट जाते हैं। पुरुषों को लेकर एक बात कही जाती है कि वो सामान्य जीवन की बातों को बहुत अधिक नहीं खींचते, लेकिन एक बार अगर किसी की बात उनको बुरी लग गई तो वो उस बात को जल्दी भुलाते नहीं हैं।

जब पुरुष परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम न हों या ये महसूस करें की वो जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते तो इससे उनका आत्मविश्वास टूटता है और वे समाज व परिवार से कटने लगते हैं।

Back to top button