लड़की के घर वालों ने इसी गांव के ही युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया..  

मटौर थाना के अधीन पड़ते गांव में नाबालिग लड़की गायब हो गई। लड़की के घर वालों ने इसी गांव के ही युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया है। थाना मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मटौर थाना के अधीन पड़ते गांव में नाबालिग लड़की गायब हो गई। लड़की के घर वालों ने इसी गांव के ही युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया है। थाना मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोपित की पहचान हैप्पी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं। 11वीं में पढ़ती सबसे छोटी बहन 17 मार्च सुबह छह बजे दूध लेने दुकान गई थी। काफी समय तक नहीं लौटी।

आसपास तलाश के बाद घर का सामान चेक किया तो पता चला कि गहने और पैसे गायब हैं। उन्होंने थाने में शिकायत देकर कहा कि उन्हें शक है कि हैप्पी बहन को शादी का झांसा देकर साथ ले गया है। फिलहाल आरोपित फरार है।

 दूसरा मामला; पीयू में छात्रा से छेड़छाड़

 पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में बुधवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता के अनुसार ई-रिक्शा में सवार होकर वह कैंपस में एक से दूसरे विभाग जा रही थी। इसी दौरान दो स्टूडेंट्स ने पहले उसके वाहन का पीछा किया और ऊंची आवाज में गीत बजाते हुए छेड़छाड़ की। आरोपित ला सभागार के सामने वाली पार्किंग में पहुंचकर छात्रा से पैदल चलते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहे थे।

पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसे करीब आधे घंटे तक परेशान किया। ला सभागार की पार्किंग में छात्रा के साथ छेड़छाड़ को देख वहां मौजूद कुछ अन्य स्टूडेंट्स ने बीचबचाव किया। साथ ही चीफ सिक्योरिटी आफिसर को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपित स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी आफिसर विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर स्टूडेंट्स को पुलिस को सौंप दिया। दोनों को थाने से जमानत दे दी गई।

Back to top button