लड़की का पीछा करने से पहले पढ़ लें ये खबर

 प्यार के नाम पर मजे लेना, लड़कियों का पीछा करना आजकल लड़कों के लिए आम बात बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियों का पीछा करने से लड़के गर्त में जा सकते है। जानिए लड़कियों का पीछा करने से कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।
लड़की का पीछा करने से पहले पढ़ लें ये खबर

जब कोई लड़का, लड़की का पीछा करता है तो अपने सभी कामों को भूल जाता है, फिर चाहे वो खाना ही क्यों न हो। पढाई छूट जाती है, पूरा दिन बेकार होता है और नतीजा क्या, आप सब कामों को करने में फेल हो जाते है। अच्छा रहेगा की आप अपने प्रायोरिटी को समझे और लड़कियों पर ऐसे टाइम वेस्ट न करें।
जी हाँ, सिर्फ फिल्मों में ही लड़की हंसकर चली जाती है, लेकिन असल जिंदगी में लड़कियां अपनी सैंडल से पीटती है। इस ख्याल में न रहे कि आप लड़कियों का पीछा करेंगे और वो आपको मिल जाएगी। हो सकता उसके बदले में आपको लोगों की गालियां सुन्नी पड़ जाए।
कुछ लड़के प्यार में होते हुए भी दूसरी लड़कियों का पीछा करते है, जिससे प्यार करने वाली लड़की के दिल को ठेस पहुँचती है और वो आपको छोड़ के चली जाती है। न आप इधर के रहते है न उधर के। ये तो वही बात हो गई घोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का।

अगर लड़के सच्चे दिल से लड़कियों का पीछा करते है और लड़की को पसंद करते है, और उन्हें लड़की न मिले तो वे मायूसी का शिकार हो सकते है। वे खाना नहीं खाते, दिन भर लड़की की यादों में खोए रहते है, दिन रात का पता नहीं चलता और तो और पढाई पर भी असर पड़ता है। बेहतर रहेगा की आप इस तरह अपनी किस्मत न आजमाएं क्योंकि जब लड़की को आना होता है तो खुद भगवन भी उसे आने से नहीं रोक सकते। इसीलिए जल्दबाजी न मचाएं और अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखें जिससे आपके कई नुकसान बच जाएंगे।

एक होता है की इंसान अपने काम के चलते स्ट्रेस लेते है और एक वो होते है जो बिना कुछ किए लड़कियों के लिए स्ट्रेस लेते। ज्यादातर लड़के ऐसी स्थिति में अपने दिमाग को क्वेश्चन बैंक बना लेते है और दिमाग में ही उनका आंसर गूगल करने लगते है। लड़कों की लिए बेहतर रहेगा की आप क्वेश्चन बैंक अपनी पढाई के लिए बनाए और उनके आंसर गूगल करें। इस तरह न तो आपकी पढाई पर असर पड़ेगा और आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा।

अक्सर लड़कियों का पीछा करने से लड़कों की धीमी गति हो जाती है। जी हाँ उनकी परफॉरमेंस लो हो जाती है और वो सबसे पीछे रह जाते है। फिर चाहे वो स्कूल हो, कॉलेज हो या दफ्तर। हर जगह उनको बुराई व मजाक का पात्र बनना पड़ता है।
Back to top button