लडकियों को शादी से पहले ये 5 बाते जरुर रखती है तनाव में , जान लीजिए लड़के
May 25, 2019
2 minutes read
शादी का फैसला हर लड़की के जीवन का अहम फैसला होता। उनके इस एक फैसले पर उनकी आने वाली पूरी जिंदगी टीकी होती है। शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़कियों के मन में ढेरों सवाल उमड़ रहे होते हैं।अपने मन में आ रहे सवालों तो लेकर कभी वह अपने शादीशुदा दोस्तों से बात करती हैं तो कभी अपनी ही किसी उधेड़बुन में गुम हो जाती हैं।अगर आपको लगता है कि शादी से एक दिन पहले वो अपनी शादी या फिर हनीमून के बारे में सोचती होंगी तो आप बिल्कुल गलत हैं। आइए जानते हैं आखिर अपनी शादी से एक रात पहले सभी लड़कियों के दिमाग में क्या सवाल चल रहे होते हैं…
शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही
हर लड़की के मन में शादी को लेकर तरह-तरह के अरमान होते हैं। लोगों को लगता होगा कि लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले सिर्फ अपने पार्टनर और हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर सोचती रहती होंगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। अपनी शादी से एक रात पहले हर लड़की को सबसे ज्यादा इस बात का डर सताता है कि कहीं वह अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही हैं। उनके मन में यह सवाल आ रहे होते हैं कि क्या मैं शादी जैसी एक बड़ी जिम्मेदारी लेने लायक वाकई हो गई हूं, क्या मुझे अभी शादी के लिए मम्मी-पापा से और समय मांगना चाहिए था।
सेक्स को कैसे करें मना लड़कियों को शादी की एक रात पहले इस बात की टेंशन भी सताती रहती है कि अगर वो पहले ही दिन पति से कहेंगी कि वो सेक्स करने में अभी सहज फील नहीं कर रही हैं तो कहीं उनके पति को ये ना लगने लगे कि मैं उनसे प्यार नहीं करती।
ससुराल वाले मुझे दिल से अपनाएंगे या नहीं लड़कियों के दिमाग में अपनी शादी से एक रात पहले यह भी चल रहा होता है कि क्या मेरे ससुराल वालें मुझे मेरे माता पिता की तरह प्यार से रखेंगे की नहीं। क्या वो वाकई मुझे दिल से अपनाएंगे। सबसे ज्यादा परेशान लड़कियां अपनी होने वाली सास के स्वभाव को लेकर रहती हैं कि क्या वो उसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगी की नहीं।
जीवन साथी
लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले इस बारे में भी जरूर सोचती हैं कि क्या हमारा होने वाला जीवन साथी हमारा साथ जिंदगी भर निभाएगा कि नहीं। क्या मेरा चुनाव मेरे जीवन के लिए ठीक रहेगा की नहीं।
शादी पर होने वाले खर्चों के बारे में घर में हो रहे खर्चों को देख बहुत सारी लड़कियां परेशान हो जाती हैं। उनके के मन में यह भी चलता रहता है कि कहीं मेरी शादी मेरे पापा पर बोझ तो नहीं बन रही। कहीं मैंने अपनी शादी पर जरूरत से ज्यादा खर्च तो नहीं किया है?