लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में शिफ्ट

लखनऊ: कनाडा से लौटी बहू से कोरोना वायरस का संक्रमण लेने वाली वृद्ध महिला की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। लखनऊ में सेना के बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला को वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उनके परिवार के तीन सदस्यों को भी क्वारंटाइन में भेज दिया गया। वृद्धा की बहू कनाडा से आई थीं।
कोरोना की पुष्टि होने पर बहू को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। इसी बीच बहू के संपर्क में आने से 73 साल की वृद्ध महिला की तबीयत भी बिगडऩे लगी। महिला को बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 28 मार्च को भर्ती कराया गया था। उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि पुणे से आई दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
मंगलवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि महिला को अभी आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। कमांड अस्पताल में भर्ती एक अन्य रोगी में लक्षण पाए जाने पर उसके नमूने भी जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं।

Back to top button