रॉस टेलर को रन आउट करके सोशल मीडिया पर छाए धोनी..

रांची। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए चौथे वनडे में एक बात की खूब चर्चा रही। वो है कप्तान धोनी द्वारा किया गया रॉस टेलर को रन आउट। ये सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ। वहां कुछ फैंस ने तो धोनी को विकेट के पीछे का भगवान तक करार दिया है। दरअलस, धोनी ने बिना देखे बॉल को थ्रो किया, जो सीधे विकेट से जा टकराई। अंपायर ने रॉस टेलर को आउट करार दिया।

ms_dhoni_bcci

हुआ कुछ ऐसा

न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान 45 वें ओवर में उमेश यादव ने तीसरी बॉल रॉस टेलर को फेंकी। शॉट खेलकर टेलर रन के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने आसानी से एक रन पूरा भी किया, लेकिन दूसरा रन पूरा करते इससे पहले ही धोनी ने गिल्ली बिखेर दी। बॉल फिल्ड करने के बाद धवल ने थ्रो किया। थ्रो बहुत अच्छा नहीं था। एक बाउंस के साथ बॉल धोनी के हाथ में पहुंची जो विकेट के आगे खड़े थे। धोनी ने बिना देखे 

बांग्लादेश के खिलाफ भी किया था कमाल

टी-20 वर्ल्ड कप-2016 के दौरान भी धोनी ने ऐसा कमाल किया था। उस दौरान भी बैट्समैन रन ले पाता इससे पहले विकेट पर बॉल मार दी। आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। कप्तान धोनी ने अपने एक हाथ का दस्ताना उतार लिया। उन्हें यकीन था कि बांग्लादेशीबल्लेबाज स्कोर टाई करने के लिए रन चुराने जरुर भागेंगे। आखिर वही हुआ भी। सुवागता बॉल नहीं खेल पाए और रन लेने के लिए भागने लगे। उस वक्त धोनी ने बॉल थ्रो करने की बजाय खुद फर्राटा लगाकर विकेट बिखेर दी थी। रन आउट होने वाले बैट्समैन मिस्ताफिजुर रहमान थे।

 

Back to top button