रिश्‍तों में उलझी अनीशा बेगम को एक बार फिर मिल गई देश की नागरिकता…

जबलपुर। देश में जन्मी, पली-बढ़ी और फिर पाकिस्तान की नागरिकता हासिल करने वाली अनीशा को एक बार फिर भारत की नागरिकता मिल गई है। गृह मंत्रालय ने अनीशा बेगम की नागरिकता का प्रमाण पत्र कलेक्टर कार्यालय को भेजा था। कलेक्टर ने गुरुवार को उन्हें ये प्रमाण पत्र सौंपा दिया।

अभी अभी: पीएम मोदी के दुश्मन ने सीएम योगी से कहा, सिर झुका के माफी मांग लो वरना जिंदगी बर्बाद कर दूंगा

CM योगी बोले- रिहायशी इलाकों में बंद कराएंगे शराब की दुकानें

नया मोहल्ला निवासी अनीशा बेगम के भाई शाबिर अली के मुताबिक उनकी बहन माता-पिता के साथ कराची गई थी। वहीं उनका निकाह हो गया। इसलिए वहां की नागरिकता ले ली, लेकिन कुछ साल बाद तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में अनीशा वापस जबलपुर लौट आई। अनीशा ने साल 2013 में देश की नागरिकता पाने आवेदन किया था। जो गृह विभाग भोपाल के जरिए नई दिल्ली मंत्रालय को भेजा गया। मामले में छानबीन व कानूनी प्रक्रिया के बाद गृह मंत्रालय ने नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया।

कुछ साल में कई मामले सुलझे

अनीशा बेगम से पहले भी पाकिस्तान में रह चुके कई लोगों को देश की नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। वहीं कुछ अन्य प्रकरणों में प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ प्रकरण तो 5 से 10 साल पुराने हो चुके हैं, जिनमें तत्परता दिखाते हुए गृह मंत्रालय ने तेजी से प्रक्रिया को पूरा किया।

Back to top button