प्लेबॉय लड़के
कई लड़के दिलफेंक होते हैं। उन्हें आज किसी और लड़की से मिलना अच्छा लगता है तो कल किसी और से, ऐसे में इनके अंदर रिलेशनशिप को लेकर बहुत अस्थिरता रहती है। इसलिए अपना पार्टनर ढूंढने के दौरान इस तरह के लड़कों से जरूर बचें। इस तरह के पुरुष कभी भी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होते हैं। किसी भी एक लड़की के साथ जीवन गुजारने की बात से ही घबराते हैं। ये आपके साथ ईमानदार नहीं रह सकते हैं।
इम्योचर लड़के
हमेशा लड़कियां रिलेशनशिप के लिए एक वयस्क पुरुष की तलाश करती हैं ताकि उनका जीवन बेहतर तरीके से चले। लेकिन कभी-कभी लड़कियां अपना पार्टनर ढूंढने में गलती कर देती हैं। ऐसे में उनको ध्यान रखना चाहिए की कभी भी उनका पार्टनर इम्योचर न हो, क्योंकि वह किसी भी बात को उस तरह हैंडल नहीं कर पाएगा जो एक व्यस्क पुरुष कर सकता है।
अगर पुरुष मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हुआ है तो वो उन चीजों की तरफ ध्यान देने में असमर्थ रहते हैं तो रिलेशनशिप के दौरान जरूरी होता है।