राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल होंगे रामकृष्ण कुसमरिया, पहुंचे जंबुरी मैदान

भाजपा से बगावत करके विधानसभा चुनाव लड़े वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसमरिया कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के दौरान कुसमरिया कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। इसके लिए कुसमरिया जंंबुरी मैदान भी पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर मीडिया से चर्चा में कुसमरिया ने खुद कहा कि वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान रामकृष्ण कुसमरिया को टिकट नहीं दिया था जिससे नाराज होकर कुसमरिया ने बाद में 2 सीटों से निर्दलीय चुनाव लड़ा और इन दोनों ही सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान से ही कुसमरिया कांग्रेस के संपर्क में थे। वे मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिल भी चुके हैं, लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई फैसला नहीं हो रहा था। पर शुक्रवार को जब कुसमरिया भोपाल के जुंबरी मैदान पहुंचे तो सभी की निगाहें उनपर गढ़ गई। बात करने पर खुद कुसमरिया ने बताया कि वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कुसमरिया कांग्रेस में शामिल होते हैं तो इसका असर लोकसभा चुनाव के दौरान बुंदेलखंड की सीटों पर पड़ सकता है। भाजपा ने 2014 के चुनावों में बुंदेलखंड की सभी 4 लोकसभा सीटें जीतीं थी।

बड़े कुर्मी नेता के रुप में पहचान

रामकृष्ण कुसमारिया भाजपा सरकार में मंत्री तो रहे ही, लेकिन उनकी पहचान बुंदेलखंड के बड़े कुर्मी नेता के रुप में है। अपने इसी प्रभाव के चलते कुसमरिया अलग-अलग सीटों पर चुनाव लड़े और जीते भी। वे खजुराहो, दमोह, पन्ना सीटों से लोकसभा चुनाव जीते। इसके अलावा दमोह जिले के हटा, पथरिया सीट से विधानसभा चुनाव भी जीते।2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दमोह की 8 विधानसभाओं में लोधी नेताओं को उतारकर नई रणनीति अपनाई और 3 सीटों पर जीत हासिल की। कुसमरिया के बागी होने का फायदा भी कांग्रेस को मिला और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

Back to top button