राशिफल 29 नवंबर: जानिए, आज क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि: मानसिक शान्ति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।राशिफल 29 नवंबर: जानिए, आज क्या कहते है आपके सितारे

वृष राशि: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि: वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह राशि: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि : आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। 

वृश्चिक राशि: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु राशि: आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। 

मकर राशि: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

Back to top button