राशिफल: शुक्रवार को इन पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी

शुक्रवार (8 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल: शुक्रवार को इन पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मीमेष

अपने रिश्तों के बारे में जैसा सोच रहे हैं वैसा नहीं है। व्यापार में रुके हुए काम समय पर पूरे होने की सम्भावना है। सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं के समाधान में विलंब होगा।

वृष 

लंबे समय से आप जिस अवसर की तलाश में थे, आज मिल सकता है। दोस्तों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य हावी रहेगा।

मिथुन 

पुराने रोगों से ग्रसित रहेंगे। संतान के करियर में आ रहे अवरोध से चिंतित रहेंगे। भवन-भूमि में निवेश सोच-समझकर करें। व्यावसायिक कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कर्क

पुरानी विचारधारा को त्यागें। परिवार में शांति रहेगी। कारोबार में आर्थिक अनुकूलता रहेगी। लंबे समय के बाद उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढऩे में सहायक होगा।

सिंह

कर्ज से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। आपने जिसके साथ अच्छा किया वही आपको नुकसान देने से पीछे नहीं रहेगा। परिवार में खुशखबर मिल सकती है। कार्य पद्धति में बदलाव होगा।

कन्या 

दिन की शुरुआत से ही व्यस्त रहेंगे। अध्ययन में रुचि कम रहेगी। बहनों से मनमुटाव पारिवारिक माहौल खराब कर सकता है। रुका धन मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। वाहन सुख मिलेगा।

तुला 

नई व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत सफल रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक

आज के दिन किसी अपने की सहायता करनी पड़ सकती है। राजनीति में सफल होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

धनु 

जीवनसाथी से नाराजगी रहेगी। स्वयं के अनुभव से कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है।

मकर

नकारात्मकता हावी रहेगी। अपने जीवन का एक मकसद बनाएं। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में रुकावट आ सकती है, वाहन सुख मिलेगा।

कुंभ

आपकी निर्णयशक्ति बहुत कमजोर है। दूसरों के बताए रास्ते पर चलना बंद करें। अपने विवेक-समझदारी से काम करें। संतान के विवाह के लिए प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धनप्राप्ति सुगम होगी।

मीन 

आपके रहन-सहन में आए बदलाव से लोग अचंभित होंगे। व्यापार में परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएं हावी रहेंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Back to top button