राशिफल: जाने सोमवार को किसे देगी शुभ फल का वरदान

सोमवार (27 जून 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा… 

राशिफल: जाने सोमवार को किसे देगी शुभ फल का वरदान
राशिफल: जाने सोमवार को किसे देगी शुभ फल का वरदान

मेष

व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

वृषभ

धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन

कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए वास्तु के अनुरूप परिवर्तन करे, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

कर्क

बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

सिंह

ग्रह अनुकूल हैं। आज आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कन्या

आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआएं भी हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

तुला

कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

वृश्चिक

जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

धनु

चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

मकर

पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ

व्यस्त दिनचर्या के चलते कई कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। पूर्व में किए निवेश से आज लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

मीन

आप जो सोचते हैं उसके विपरीत परिणाम मिलते हैं। आज कई दिनों बाद थोड़ा समय स्वयं के लिए निकाल पाएंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

Back to top button