राशिफल: जाने किस पर होगी लक्ष्मी की कृपा

आज शुक्रवार है यानी मां लक्ष्मी का प्रिय दिन। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

राशिफल: जाने किस पर होगी लक्ष्मी की कृपा656
राशिफल: जाने किस पर होगी लक्ष्मी की कृपा

मेष

 किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। राजनीति में किसी बड़े बदलाव की आशंका है। आपके किए कार्यों से समाज में प्रशंसा मिलेगी। कारोबार में भागीदारी में लिए निर्णयों से लाभ होगा।

वृष

अपने खर्चों में कमी करें। संतान के प्रति कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। यात्रा का शुभ योग बन रहा है। परीक्षा में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद हो सकता है।

मिथुन 

आपकी जीवनशैली से कई लोग प्रभावित होंगे। आज व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों से ख्याति मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क

व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात होगी। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

सिंह 

कार्यस्थल पर लापरवाही से काम न करें। दूसरों को देखकर परोपकार में रुचि बढ़ेगी। करियर में किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। व्यापार-व्यवसाय में मंदी रहेगी।

कन्या 

फालतू सोचना बंद करें और काम पर ध्यान दें। लोग आपको झगड़े के लिए उकसाएंगे पर आप खुद पर काबू रखें। आज पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। इच्छित लाभ होगा।

तुला

आप की कार्यकुशलता और समझदारी के कारण पूछ-परख बढ़ेगी। आय से अधिक व्यय होंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा।

वृश्चिक 

जिसे आप अपना मान रहे हैं, वही आपका नुकसान करेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बुरी संगत से अपमानित होना पड़ सकता है।

धनु 

आज पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं।

मकर 

अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सकारात्मक सोच बनेगी। यात्रा होगी जो लाभदायक रहेगी

कुंभ 

आज जरा संभल कर रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। सरकारी मसले पक्ष में हल होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं।

मीन 

संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। उन्नति होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।

Back to top button