राशिफल : आप का मंगल आप पर कितना भारी

आज के राशिफल में जानिए की किस पर कितना रहेगी बजरंगबली की कृपा…

राशिफल

आज का राशिफल

मेष :-  आज आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि हो सकती है। नई योजना बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति हो सकती है।

वृष :- आज आप अपने कला-कौशल से लोगो को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। परिवार में थोड़ा बहुत वाद-विवाद भी हो सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है।

कर्क :- आज आप संपत्ति के विवाद से छुटकारा पाने में सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।

सिंह :-  आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या :-  आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

तुला :- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। सकारात्मक निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की सम्भावना है।

वृश्चिक :-  आज आपका मन व्यथित हो सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है।

धनु :- आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। धन,यश व कीर्ति में वृद्धि हो सकती है।

मकर :- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी।

कुम्भ :- आज आपका मन अशांत हो सकता है।विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

मीन :- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की सम्भावना है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।

Back to top button