राम मंदिर भूमि पूजन के बीच जाने क्या‍ है राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होने जा रहा है। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधारशिला रखने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके लिए पूरे अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई हैं। इस बीच अलग अलग राजनीतिक दलों की तरफ से बयान आना भी शुरू हो गए हैं।

अयोध्या में बुधवार को हो रहे भूमि पूजन के मौके पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को याद किया है। मायावती ने कहा कि आज अयोध्या में जो राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी जा रही है, उसका काफी कुछ श्रेय सुप्रीम कोर्ट को जाता है।

2. लेकिन इसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अन्त किया। साथ ही, इसकी आड़ में राजनीति कर रही पार्टियों पर भी काफी कुछ विराम लगाया। मा. कोर्ट के फैसले के तहत ही आज यहाँ राम-मंदिर निर्माण की नींव रखी जा रही है, जिसका काफी कुछ श्रेय मा. सुप्रीम कोर्ट को ही जाता है। 2/3
— Mayawati (@Mayawati) August 5, 2020

आमतौर पर राम मंदिर मुद्दे पर बयान देने बचने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ‘जैसाकि सर्वविदित है कि अयोध्या विभिन्न धर्मों की पवित्र नगरी व स्थली है। लेकिन दुःख की बात यह है कि यह स्थल राम-मन्दिर व बाबरी-मस्जिद जमीन विवाद को लेकर काफी वर्षों तक विवादों में भी रहा है। लेकिन इसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अंत किया। साथ ही, इसकी आड़ में राजनीति कर रही पार्टियों पर भी काफी कुछ विराम लगाया। माननीय कोर्ट के फैसले के तहत ही आज यहां राम-मंदिर निर्माण की नींव रखी जा रही है, जिसका काफी कुछ श्रेय माननीय सुप्रीम कोर्ट को ही जाता है।’

3. जबकि इस मामले में बी.एस.पी का शुरू से ही यह कहना रहा है कि इस प्रकरण को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट, जो भी फैसला देगा, उसे हमारी पार्टी स्वीकार करेगी। जिसे अब सभी को भी स्वीकार कर लेना चाहिये। बी.एस.पी की यही सलाह है। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) August 5, 2020

मायावती ने कहा कि बीएसपी हमेशा से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तरजीह देने की बात करती रही थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘जबकि इस मामले में बीएसपी का शुरू से ही यह कहना रहा है कि इस प्रकरण को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट, जो भी फैसला देगा, उसे हमारी पार्टी स्वीकार करेगी. जिसे अब सभी को भी स्वीकार कर लेना चाहिए। बीएसपी की यही सलाह है।’

जय महादेव जय सिया-रामजय राधे-कृष्ण जय हनुमान
भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व व श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें!
आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरूषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 5, 2020

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व व श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें। आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरूषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।

सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।
भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।
मेरा वक्तव्य pic.twitter.com/ZDT1U6gBnb
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2020

 
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राम मंदिर भूमि पूजन पर कहा था कि सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई
भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे।
जय श्री राम! जय बजरंग बली!
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 5, 2020

दिल्‍ली के सीएम अरंविद केजरीवाल ने कहा कि भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!

হিন্দু, মুসলিম, শিখ, খ্রিস্টানএকে অপরের ভাই-ভাই!আমার ভারত মহান,মহান আমার হিন্দুস্তান!
আমাদের দেশ তার চিরায়ত বৈচিত্রের মধ্যে ঐক্যের ঐতিহ্যকে বহন করে চলেছে, এবং আমাদের শেষ নিঃশ্বাস পর্যন্ত ঐক্যবদ্ধভাবে এই ঐতিহ্যকে সংরক্ষিত রাখবো। (2/2)
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 5, 2020

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं सब भाई-भाई।
गौरतलब है कि बीते साल 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ अयोध्या भूमि विवाद केस में फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा था कि सुन्नी वक्फ बोर्ड इस विवादित जमीन पर अपना मालिकान हक साबित नहीं कर पाया है।
वहीं पुरातत्व विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट में भी वहां मंदिर होने के प्रमाण पेश किए गए हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भी यह कहा कि पुरातत्व विभाग ये बात नहीं बता पाया है कि क्या वहां पर किसी मंदिर को गिराकर मस्जिद बनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा मुस्लिम पक्ष को विवादित स्थल से दूर 5 एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए देने का भी आदेश दिया।
 

Back to top button