राम के नाम पर शासन करती है ये रॉयल फैमिली, दुनिया के अमीरों में शामिल
नई दिल्ली. राम मंदिर विवाद पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की ओर से मध्यस्थता की पहल किए जाने के बाद अयोध्या एक बार फिर से सुर्खियों है। पैराणिक मान्यता के अनुसार अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। कई जानकारों समेत बहुत से लोग अब भी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। हालांकि अयोध्या सेे हजारों किलोमीटर दूर दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जहां का शासन राम के नाम पर चलता है। यहां का हर राजा राम कहलाता है। इस देश के मेन एयरपोर्ट पर आपको मूर्तियों के जरिए समुद्र मंथल का वर्णन मिलेगा ।
यह और कोई नहीं भारत का पड़ोसी देश थाईलैंड है। थाईलैंड का राजपरिवार खुद को भगवान राम का वंशज बताता है। वहां बनने वाले हर राजा का नाम राम होता है। 2011 में फोर्ब्स की ओर से तैयार की गई रॉयल फैमिलीलीज की लिस्ट में थाई शाही फैमिली की दुनिया की दूसरी सबसे अमीर रॉयल फैमिली बताया गया था। फोर्ब्स ने इस राजपरिवार की कुल दौलत करीब 30 अरब डॉलर आंकी थी।