राफेल के साथ शुरू हुआ प्रियंका का ‘मिशन यूपी’, कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा रोड शो

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर मे पोस्टर लगाने के साथ ही राफेल मुद्दे के भी पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति अनिल अंबानी से गले मिलते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में राफेल घोटाले के एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये का होने का दावा कि जा रहा है। प्रियंका वाड्रा का रोड शो शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा। रोड शो के लिए बस पंजाब से मंगवाई गई है।राफेल के साथ शुरू हुआ प्रियंका का 'मिशन यूपी', कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा रोड शो

लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक होगा। इस बीच करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत होगा।

रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं। जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।

वहीं, कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं। लखनऊ में एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे युवाओं का कहना है कि अब देश को नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए। वह ‘वेल्कम रागा’ मतलब राहुल गांधी आपका स्वागत है कि टीशर्ट पहने हुए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय आगमन और रोड शो प्रस्तावित है। यहां देखें, पूरा रूट डायवर्जन-

प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अब से कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचने वाली हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व सेवा दल के लोग पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर इस समय राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी व अजय कपूर सहित कई बड़े कांग्रेस नेता पहुंच चुके हैं।

11:21 AM, 11-FEB-2019
कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ पहुंचने से पहले तल्ख राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग इसे रोड शो कह रहे हैं पर भाजपा के लिए ये चोर मचाए शोर जैसी बात है। पूरा गांधी-वाड्रा परिवार भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है। इसलिए वो रोड शो नही ‘चोर शो’ कर सकते हैं। यूपी व लखनऊ के लोग इस शो में ऐसे लोगों का चेहरा देखेंगे जिन्होंने भारत के 12 लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ  सोमवार दोपहर 12 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कानपुर रोड, अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचेगा।

तीनों नेता हजरतगंज में जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगा।

12 किलोमीटर लंबे रूट पर 30 से ज्यादा स्थानों पर तीनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस रूट पर आम दिनों में भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक रोड शो समाप्त हो पाएगा।

Back to top button