राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बच्चों के लिए किया खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों के लिए खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा भारती संस्था के सौ से अधिक बच्चे इसकार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चे सफल लोगों से प्रेरणा लें। बच्चे जीवन में बड़े सपने देखें और उन्‍हें पूरा करने के लिए परिश्रम, लगन तथा निष्ठा से कार्य करें। राज्यपाल ने बच्चों से अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बच्चों को अन्नपूर्णा सांई ट्रस्ट द्वारा भेंट किया गया पौष्टिक पाउडर, पंजाबी महासभा द्वारा भेंट किए गए ट्रेक सूट भी वितरित किए।

इसके साथ ही राज्यपाल ने सेवा भारती की शिक्षिकाओं को शाल भेंट किए। इस अवसर पर सेवा भारती संस्था से डा. अभय, पंजाबी महासभा से राजीव, अन्नपूर्णा सांई ट्रस्ट से अरुण प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर, क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश तथा क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित उपस्थित थे।

Back to top button