राजस्थान के जोधपुर में लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने शोषण का लगाया आरोप….

जोधपुर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण व मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। पीड़ित महिला ने आरोपित पर निकाह का झांसा देकर उसका तीन साल यौन शोषण करने की बात कही है। पीड़िता और आरोपित दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं एवं दोनों के बच्चे भी हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

मंडोर थाना पुलिस ने बताया कि महिला ने मोहम्मद जाकिर पर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाया हैं। मामले के अनुसार, महिला पति से अनबन होने के बाद अलग रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी मोहम्मद जाकिर से पहचान हुई। पिछले चार साल से चार बच्चों की मां चार बच्चों के पिता मोहम्मद जाकिर के साथ लिव-इन में रहने लगी। मोहम्मद जाकिर ने दो शादियां की हैं। वर्तमान में वो चार बच्चों की मां यानी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

इधर, महिला के साथ भी वो लिव-इन में रहने लगा। पिछले कुछ समय से मोहम्मद जाकिर ने उस महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। परेशान हो कर महिला मंडोर थाने पहुंची और मोहम्मद जाकिर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Back to top button