रांची में आज बाल-बाल बचा एयर एशिया का विमान, पायलट की सूझबूझ से टल गई दुर्घटना

रांची। केरल में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद आज रांची में भी एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचा है। रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये बड़ा हादसा शनिवार को पायलट की सूझबूझ से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रातः 11: 45 पर मुंबई के लिए टेक ऑफ करते वक्त विमान से पंक्षी टकरा गया, जिसकी भनक लगते ही पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।

मालूम हो कि शनिवार को 176 यात्रियों को लेकर एयर एशिया का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ। रनवे पर पहुंचने के बाद  टेकऑफ के समय एक पक्षी विमान के ब्लेड से टकरा गया। इसका आभास होते ही पायलट ने इमजेंसी ब्रेक लगायी। जिससे विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा,  यात्री घबरा गए,  क्रू मेंबर ने यात्रियों को बताया कि विमान से पक्षी के टकरा जाने से पायलट को इमरजेंसी ब्रेस लगानी पड़ी।

इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि टेक ऑफ करने के दौरान ही बर्ड हिट का मामला सामने आया था।  समय रहते इसका पता चल गया।  तकनीकी टीम प्लेन का फिर से मुआयना कर रही है।  चिंता की विशेष बात नहीं है। प उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास घनी आबादी होने के कारण अक्सर पक्षी रन वे के उपर उड़ते रहते हैं । जिससे पहले भी इस प्रकार के कई हादसे हुए हैं । हालांकि अभी तक काई बड़ अप्रिय घटना नहीं हुई है । एयरपोर्ट कर्मचारी इसको लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं और पक्षियों को खासकर विमान के आने जाने के समय रनवे से दूर रखने के लिए कई प्रकार के उपाए किए जाते हैं । बावजूद कभी -कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं।

हाल के वर्षों में रांची एयरपोर्ट पर हुई बर्ड हिट की घटनाएं

30 जुलाई 2019 : रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 बजे एयर एशिया की फ्लाईट दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने के साथ ही बर्ड हिट की शिकार हो गयी थी।

5 सितंबर 2019 : रांची से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।

21 अक्टूबर 2018 : रांची एयरपोर्ट एक बड़ा हादसा टल गया था। दिल्ली से 125 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर एशिया विमान लैंड करते वक्त पक्षी से टकरा गया था।

2 अप्रैल 2018 : रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान बर्ड हिट का शिकार होते होते बच गया था। रात 8:45 मिनट के आसपास जब इंडिगो का विमान रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो एक पक्षी विमान से टकरा गया था।

Back to top button