रविशंकर प्रसाद: मुसलमान BJP को वोट नहीं देते, फिर भी सरकार उनका ख्याल रखती है
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं देते इसके बावजूद सरकार उनका ख्याल रखती है।
प्रसाद ने कहा,’हम भारत की विविधता और संस्कृति को सलाम करते हैं। इसे देखने के दो तरीके हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहूं बहुत लंबे समय से हमारे खिलाफ अभियान रहा है, लेकिन आज हम यहां भारत के लोगों के आशीर्वाद के कारण हैं।’
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आगे कहा कि, उन्होंने कई मुस्लिम बहुल गांवों का दौरा किया है। जहां कई मुस्लिम युवा कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं, जो लोगों को इंटरनेट के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है।