रमजान के दौरान घर पर बनाए मैंगो शाही टुकड़े ,जानें इसकी रेसिपी..

इस रमजान पर गर्मियों का आनंद भी लेना है और रोजे भी रखने हैं और कुछ अच्छा भी खाना है, तो इसके लिए आप मैंगो शाही टुकड़ा बना सकते हैं। गर्मियो के सीजन का सबसे पसंदीदा फल और रमजान के दौरान कुछ अच्छा खाने के लिए शाही टुकड़े से अच्छा क्या हो सकता है। यह है रेसिपी-

कितने लोगों के लिए : 1

सामग्री :

-2 ब्रेड पीस

-1 छोटा चम्मच चीनी

-1/2 कप मैंगो प्यूरी

-सूखे मेवे

विधि :

1. ब्रेड के स्लाइस लें और उन्हें क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

2. अब एक पैन में चीनी और पानी डालें, इसे गाढ़ा होने दें और इसमें आम की प्यूरी डालकर लगातार चलाते रहें। इसे ठंडा होने दें।

3. तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को प्लेट में रखें और ऊपर से आम का मिश्रण डालें।

4. जब यह हो जाए तो इसे सूखे मेवों से सजाकर सर्व करें।

Back to top button