योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को 30 दिन का दीपावली पर दिया बोनस

लखनऊ ब्यूरो। योगी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को ३० दिन का बोनस देकर दीपावली पर तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को ३० दिन के तदर्थ बोनस का भुगतान करने का आदेश जारी केर दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागांे के कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा राज्य निधि से सहायता प्राप्त प्रशिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के ऐसे कर्मचारियों, जो पे-ग्रेड 4800 रूपये (पूर्ववर्ती अपुनरीक्षित वेतनमानों में जिनके वेतनमान का अधिकतम 13500 रूपये से कम है) में थे, को वर्ष 2017-18 के लिए तदर्थ बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर बोनस स्वीकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य सरकार पर लगभग 967.63 करोड़ रूपये भार पड़ेगा।
लगभग 14.02 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित
प्रवक्ता ने बताया कि सभी श्रेणी के कर्मचारियों, जिन्हें यह सुविधा अनुमन्य है, को पिछले साल की तरह तदर्थ बोनस की अनुमन्य धनराशि का 75 प्रतिशत भाग सम्बन्धित कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जायेगा, जिस पर 725.72 करोड़ रूपये का अनुमानित है।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा शेष 25 प्रतिशत का नगद भुगतान किया जाएगा, जैसा कि गत वर्ष 2016-17 में किया गया था, इस पर 241.91 करोड़ रूपये अनुमानित हैं। प्रदेश के 08 लाख राज्य अराजपत्रित कर्मचारी, 05 लाख शिक्षक (सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं सहित) एवं 01 लाख शिक्षणेत्तर कर्मचारी, 0.20 लाख दैनिक वेतनभोगी कुल 14.02 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Back to top button