दुनियाभर में ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। इनके खास होने की वजह भी बेहद ही अजीब और अनोखी है। इनमें कुछ महिलाओं ने तो ये वजह खुद बनाई है जबकि कुछ के लिए ये मजबूरी थी। आज हम ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी अजीब हैं।
इस महिला का नाम है आशा मंडेला, जो दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला के नाम से जानी जाती हैं। इनके बाल सिर्फ लंबे ही नहीं, बहुत ही ज्यादा लंबे हैं। यहां तक कि दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला का विश्व रिकॉर्ड भी आशा मंडेला के ही नाम है। इनके बालों की लंबाई 19 फीट से ज्यादा है। कहते हैं कि उन्हें अपने बालों को धोकर पूरी तरह सुखाने में ही दो दिन लग जाते हैं।
जूलिया ग्नूसे, जिन्होंने अपने शरीर के 95 फीसदी हिस्सों पर टैटू करवा रखा है। इसके पीछे वजह ये है कि वो पॉरफीरिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे सूर्य की रोशनी में उनकी त्वचा पर छाले पड़ जाते हैं। उन निशानों को छुपाने के लिए उन्होंने टैटू का सहारा लिया है।
यह महिला हैं एनेटा फ्लोरचेक, जिन्हें दुनिया की सबसे मजबूत और ताकतवर महिला के तौर पर जाना जाता है। एनेटा कई बार दुनिया की सबसे ताकतवर महिला का खिताब जीत चुकी हैं। वो एक जवान पुरुष को आसानी से अपने हाथों से उठाकर अपने सिर के ऊपर तक ले जाकर टांग देती हैं।
यह महिला दिखने में किसी वैंपायर से कम नहीं लगती। सालों से घरेलू हिंसा और फिर असफल शादी के बाद मारिया क्रिस्टर्ना नामक महिला ने अपने चेहरे सहित पूरे शरीर पर टैटू बनवाए और अपने माथे पर किसी जानवर के सींग की तरह इम्प्लान्ट भी करवाए। इन सबके बावजूद मारिया की सबसे अच्छी बात ये है कि वो घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की काफी मदद करती हैं।
इस महिला का नाम है मैंडी सेलर्स, जो एक बहुत ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसकी वजह से उनके पैर असामान्य और बेडौल तरीके से बढ़ गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके एक पैर का ही वजन 95 किलो है। हालांकि साल 2010 में उनका एक पैर काट दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी बढ़ रहा है।