ये है दुनिया के 5 सबसे अजीबो-गरीब पेड़, जिनके पीछे छुपा है गहरा रहस्य

यूं तो आपने अलग-अलग खासियत वाले कई पेड़ देखे होंगे, कोई सबसे पुराना है तो कोई अजीबोगरीब आकृति वाला। दुनिया में रहस्य और विचित्र तरह के पेड़ पाए जाते है। जिनके बारे में शायद ही सब लोगो को पता हो। संपूर्ण दुनिया में चमत्कारिक, रहस्यमी और विचित्र तरह के पेड़, पौधे और लताएं हैं। हम आपको बताना चाहेंगे ऐसे वृक्षों के बारे में जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इनकी विचित्रता के कारण ही ये विश्व प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे विचित्र पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

* चमत्कारिक बरगद का पेड़ :
यह पेड़ आंध्रप्रदेश के नालगोंडा में स्थित है। इसकी खास बात ये है कि इस पर विभिन्न जानवरों की आकृतियां पायी जाती है। बिच्छू, सांप, अजगर, मगरमच्छ, शेर जैसे पशु और पक्षियों की आकृतियां संपूर्ण वृक्ष पर बनी हुई है। वहां के लोगों का मानना है कि इस पेड़ के तनों पर किसी ने इन कलाकृतियों को गढ़ा है। उनका मानना है कि यह पेड़ कोई से चमत्कार नहीं है। जिस तरह इस पेड़ पर आकृतियां बनी हुई है उस तरह से इसे कोई बना नहीं सकता। इसकी जड़े, लताएं और तना सभी आकृतियों में ढली हुई है।

* बोतल पेड़ :
यह पेड़ नामीबिया में बना है और यह धरती के सबसे घातक पेड़ों की गिनती में आता है। इस पेड़ से निकलने वाला दूधिया रस बहुत ही जहरीला होता है। पुराने समय में तो इस पेड़ को शिकारी अपना शिकार करने के काम में भी लेते थे। शिकारी इसके जहरीले दूधिया रस को अपने तीर पर लगाकर शिकारी को निशाना बनाते थे

* बाओबाब के पेड़ :
यह पेड़ मेडागास्कर, अफ्रीका में पाए जाते हैं। इसे हिन्दी में गोरक्षी कहते हैं। बाओबाब वृक्ष की सबसे पहली पहचान है इसका उल्टा दिखना इसका मतलब इसको देखने पर आभास होता है कि मानों पेड़ की जड़े ऊपर और तना नीचे हो। इस पेड़ पर साल के 6 माह पत्ते लगे रहते हैं और बाकी छह माह यह पेड़ एक ठूंठ की भांति दिखाई देता है।

* ड्रैगन ट्री :
ड्रैगन वृक्ष को जीवित जीवाश्म इसीलिए माना जाता है, क्योंकि जब इसे काटा जाता है तो इसमें से खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है। इस वृक्ष का आधार चौड़ा, मध्य भाग संकरा और ऊपर का भाग किसी छतरी की तरह तना हुआ है। इसी कारण यह भाग ऐसा लगता है कि सैंकड़ों पेड़ उगकर एकसाथ बंध गए हो। अफ्रीका के उत्तरी पश्चिमी तट पर कैनरी आयलैंड स्थित है, इस वृक्ष को देखने के लिए विश्वभर से लोग आते हैं।

* एंजेल ओक :
दक्षिण कैरोलिना में एंजेल ओक ट्री चार्ल्सटन के पास जॉन्स द्वीप के एंजेल ओक पार्क के लाइव ओक में स्थित हैं। माना जाता है कि यह वृक्ष 300 से 400 वर्ष पुराना है। इसकी ऊंचाई 66.5 फुट और चौड़ाई 25.5 फुट है। इस वृक्ष को देखना भी बहुत ही अद्भुत है।

Back to top button