यूपी : लड़की के पिता ने प्रेमी जोड़े को मारी गोली, मचा हड़कंप

रामपुर। उत्तर प्रदेश में स्थित रामपुर जिले के सैदनगर में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाने वाले प्रेमी जोड़े को लड़की के पिता ने गोली मार दी, जिससे ये दोनों जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल : 47 साल की हुईं महिमा चौधरी, इस फिल्म से किया था डेब्यू
सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने कहा, “प्रशांत कुमार ने सितंबर की शुरुआत में उत्तराखंड के काशीपुर की एक महिला से शादी की थी। महिला के परिवारवाले इस शादी से नाखुश थे।
ये भी पढ़ें- संसद के मॉनसून सत्र से पहले 5 सांसद मिले कोरोना पॉजिटिव
जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने शनिवार को दोनों के बांह के ऊपरी हिस्से में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया। दंपति को जिला अस्पताल से एक अन्य स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।” उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला का नाम कामिनी है, जिसने आरोप लगाया, “मेरे पिता विनोद कुमार गौतम काशीपुर में रहते हैं। उन्होंने सैदनगर में हमारे घर आकर मुझे और मेरे पति प्रशांत को गोली मार दी।” एक रिश्तेदार ने बताया कि ये दोनों पीड़ित आपस में दूर के रिश्ते के भाई-बहन लगते हैं और इन्होंने परिवार की सहमति के बिना आपस में शादी की।
The post यूपी : लड़की के पिता ने प्रेमी जोड़े को मारी गोली, मचा हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button