यूपी में जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया, मुख्यमंत्री ने विभागों से मांगा खाली पदों का ब्यौरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार को लेकर बड़ी पहल की है। उन्होंने अगले तीन महीने में प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और छह महीने में नियुक्ति पत्र बांट दें। सीएम योगी शुक्रवार को लोकभवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से तत्काल खाली पदों का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी जल्द ही सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों के प्रमुखों से भी बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सरकारी भर्तियों को लेकर गंभीर हैं और कहा है कि सभी भर्तियाँ पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से तेजी से कराई जाएं।
The post यूपी में जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया, मुख्यमंत्री ने विभागों से मांगा खाली पदों का ब्यौरा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button