यूपी चुनाव 2017: उत्तर प्रदेश में आज थम जाएगा, चुनाव प्रचार का शोर…

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार का काम आज शाम को पांच बजे तक थम जाएगा। प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को होना है।

 चुनाव

दूसरे चरण के चुनाव में 11 जिलों की 67 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव सात चरण में होने हैं। पहला चरण 11 फरवरी को हो चुका है। अब चुनाव दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इसके लिए 15 फरवरी को मतदान होना है।

आज शाम पांच बजे दूसरे चरण का प्रचार थम जायेगा।

दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व बदायूं में मतदान होगा। इस चरण में 67 विधानसभा सीट हैं। पहले चरण में 15 जिले की 73 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान हुआ था।

दूसरे के बाद तीसरे चरण में 19 फरवरी को 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होगा। पांचवें चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 52 सीटों पर मतदान होगा।

प्रदेश में छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर 4 मार्च को मतदान होगा। आठ मार्च को अंतिम तथा सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 11 मार्च को आएंगे।

Back to top button