यूँ ही पाकिस्तानियों का मजाक नहीं उड़ाती है दुनिया, ये हैं अजीबो-गरीब कानून
बेशक दिखावे के लिए पाकिस्तान एक लोकत्रांत्रिक देश कहलवाता हो, लेकिन यह बात पूरी दुनिया को पता है की पाकिस्तान में कोई भी चुनी हुई लोकतान्त्रिक सरकार आज तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई है। आजादी के बाद से लेकर आज तक पाकिस्तान पर फौजी तानाशाहों ने राज किया है। शायद यही कारण है पाकिस्तान में कुछ ऐसे अजीबो गरीब कानून देखने को मिलते है जो पूरी दुनिया में और कही नहीं है।
पाकिस्तान के उटपटांग कानून:
गर्ल फ्रेंड के साथ रहना अवैध: पाकिस्तान में कोई भी प्रेमी जोड़ा बिना शादी किये एक साथ नहीं रह सकता है। पाकिस्तान में बिना शादी किये एक साथ रहना क़ानूनी जुर्म माना जाता है। ऐसा करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
शिक्षा पर टैक्स: पाकिस्तान की गिनती दुनिया के सबसे कम साक्षर वाले देशो में होती है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान में शिक्षा पर दो लाख से अधिक खर्च करने पर 5% का टैक्स भरना होता है।
अरबी शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद करना: पाकिस्तान में कुछ अरबी शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद करना गैरकानूनी है जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल, नबी, अगर पाकिस्तान में कोई इन शब्दों का अनुवाद करता है तो उसको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
मोबाइल छूना गैरकानूनी: पाक्सितान में किसी भी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन का छूना गैरकानूनी है, और अगर आप फोन मालिक की बिना इजाजत उसका मोबाइल छूटे है, तो आपको 6 महीने तक की जेल हो सकती है।
सेना में भर्ती नहीं हो सकते ट्रांसजेंडर्स : वैसे तो पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर्स की एक बड़ी आबादी है लेकिन पाकिस्तना में उनको उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर्स सेना में भर्ती नहीं हो सकते है।
प्रधानमंत्री का मजाक बनाना महंगा पड़ सकता है: अगर आप पाकिस्तना में प्रधानमंत्री का किसी भी तरह मजाक उड़ाते है तो यह भी क़ानूनी की श्रेणी में आता है, ऐसा करने वाले से भारी भरकम जुर्माना वसूल किया जाता है।
पाकिस्तान का कोई भी नागरिक कभी छह कर भी इजराइल की यात्रा नहीं कर सकता है, क्योकि पाकिस्तान इजराइल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता ! इसलिए किसी भी पक्सितनि नागरिक को इजराइल का वीसा कभी नहीं मिल सकता है।