ये हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक प्लेस, जरुर जाएँ अपने पार्टनर के साथ

छुट्टियों पर कहीं बाहर घूमने जाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ जब कहीं घूमने जाते है तो उसका मजा ही कुछ और होता हैं। ऐसे में हमारे लिए वो छुट्टियां बहुत खास हो जाती हैं और हमारी यादों में हमेशा रहती है। लेकिन अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घुमने के लिए जगह भी खास होनी चाहिए। जिससे आप दोनो के बीच का प्यार और बढ़ जाए। अगर आप भी कहीं घूमने की सोच रहे हैं पर समझ नही पा रहे है कि आखिर आप अपने पार्टनर के साथ कहां जाएं तो आज हम आपको विश्व की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो काफी खूबसूरत है और यहां आप अपने पार्टनर को लेकर जा सकते हैं।

 ये हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक प्लेस, जरुर जाएँ अपने पार्टनर के साथ

1. इटली का शहर वेरोना- इटली एक ऐसी जगह है यो दिखने मे बहुत सुन्दर हैं और इस देश की गलियों में हर तरफ प्यार ही बहता हैं। कुछ लोगों का मानना है कि महान लेखक शेक्सपियर को अपनी कहानियों की प्रेरणा इटली के शहर वेरोना से ही मिलती थी। अगर आपकी अभी शादी हुई है तो आप चाहे तो इस जगह जा सकते है।

 

2. फ्रांस का शहर पेरिस- पेरिस में यूं तो देखने के लिए कई जगह है जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। यहां आर्क द ट्रिम्फ और द एफिल टावर दोनों ही सबसे खूबसूरत और जानी मानी जगहों में से एक है जिसे देख कर आप अपनी यादों में बसा सकते हैं। इसके अलावा यहां लग्जमबर्ग गार्डन और जार्दिन द लग्जमबर्ग भी है जो कि अपनी खूबसूरती और रोमांस के लिए ही जाने जाते हैं।

 

3. कनाडा का वैंकूवर – कनाडा जाने का सही समय वैसे स्प्रिंग का मौसम माना जाता हैं। इस मौसम में इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। इस शहर मे जब आप अपने पार्टनर के साथ उसके हाथों में हाथ डाल कर घुमेंगे तो आपको ये शहर और भी खूबसूरत लगने लगेगा।

4. स्पेन का शहर अल्हाम्ब्रा- इस शहर को प्यार करने वालों के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता हैं। इस शहर में जा कर आप प्रकृति के काफी पास आ जाएंगे। इस शहर में हर तरफ अनेको जंगल है साथ ही यहां हर दिन अनेको पक्षी भी देखने को मिलेंगे। वैसे आपको बता दे कि इस शहर तक पहुंचने के लिए आपको मैलेगा एयरलाइंस से होकर जाना होगा। इतना ही नही आप जाएं तो बार्सिलोना और मैड्रिड से ट्रेन लेकर पूरे रास्ते में खूबसूरत वादियों का मजा लेते हुए भी जा सकते हैं।

 

5. ब्रिटेन का शहर लंदन- ब्रिटेन के बारे में तो सभी ये जानते ही है कि यहां घुमने के लिए कई सारी जगहे हैं। इस शहर में आपको अनेको ऐसी चीजे देखने को मिलेगी जो आपने पहले कभी नही देखी होगी। अगर आप पूरे शहर को देखना चाहते है तो आप लंदन आई में जा सकते है जहां आप पूरे शहर की खूबसूरती को एक जगह बैठ कर ही देख सकते हैं।

 

6. कैलिफोर्निया का शहर सैन फ्रांसिस्को- इस शहर में ऐसी बहुत सी जगहें है जो आपको प्यार का अहसास करा सकती हैं। इस शहर में आकर अक्सर कप्लस प्यार में खो जाते हैं। इस शहर में आप ऑगस्ट रोडिन की खूबसूरत और दिल को खुश करने वाली कलाकृतियों को देख सकते हैं। यहां बनाई गई हर एक इमारत बहुत ही खूबसूरत हैं।

 

7. ऑस्ट्रेलिया का वाटसन डेज – ये एक द्वीप हैं। वैसे अगर आप हनीमून पर जाने की सोच रहे है तो आप वाटसन डेज आइलैंड जा सकते हैं। ये बहुत ही अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन हैं। इस द्वीप के साथ आपको यहां लींडमेन द्वीप भी देख सकती हैं। इस द्वीप को रोमांस के लिए काफी अच्छी जगह माना जाता हैं।

 
Back to top button