OMG: यहां 12 साल बाद लड़की बन जाती है लड़का, वजह कर देगी आपको हैरान

आपने कई बार लड़के-लड़कियों के सेक्स चेंज कराने के बारे में देखा या सुना होगा। लेकिन आज भी हमारे समाज  में इस तरह के लोगों को सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता है। अगर आपको पता चले कि आपकी लड़की ने अपना जेंडर चेंज कराया है तो आप गुस्से में उबल पड़ेंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक ऐसी भी जगह हैं जहां 12 साल बीतने पर लड़की खुद ब खुद लड़का बन जाती है।यहां 12 साल बाद लड़की बन जाती है लड़का

सालिनास गांव में लड़की अपने आप बन जाती है लड़का

डोमिनिकन गणराज्य के दक्षिण पश्चिमी में सालिनास नाम का एक ऐसा गांव हैं, जहां प्रकृति के कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिलते हैं जिनके बारे में किसी ने शायद ही सुना होगा। इस गांव में लड़कियों 12 साल के होते ही उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, क्योंकि लड़कियां इस उम्र के बाद लड़के में बदल जाती हैं।

  यह भी पढ़े: गर्भनिरोधक गोली के साथ पैदा हुआ ये बच्चा, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

इस सच्चाई को मानना किसी के लिए भी इतना आसान नहीं हैं, लेकिन जब इसकी जांच-पड़ताल की गयी तो इस सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया। गांव की इस सच्चाई पर दुनिया के चैनलों ने डॉक्यूमेट्री तक बनाई है।  गांव के बच्चों में इस तरह का डेवलपमेंट एक अनुवाशिंक विकार के तहत होता है।

सालिनास में पाये जाने वाले ऐसे बच्चों को ‘गुएवेडोसेस’ कहा जाता है जिसका मतलब है- 12 की उम्र में लिंग। ऐसे बच्चे जब मां की पेट में होते हैं तो उनके अंदर एक एंजाइम की कमी होती है, जिसकी वजह से उनके अंदर मेल-आर्गन नहीं बन पाता है। जिसके चलते उन्हें फीमेल समझा जाता है। लेकिन 12 साल के होने पर उनके अंदर पुरुष सेक्स हारमोन-डिहाइड्रो टेस्टोसटेरोन डेवलप होने लगता है जिसके चलते उसके मेल आर्गेन डेवलप हो जाते हैं।

Back to top button