त्योहार से जुड़ा है यह किस्सा- 16वीं शताब्दी में एक राजा था पैंगेरन समोद्रो। वह अपनी सौतेली मां नायी ओंत्रोवुलान पर फिदा था। एक रात जब दोनों संबंध बना रहे थे, तभी दोनों की हत्या कर दी गई। ऐसी मान्यता है कि जब दो लोग वह क्रिया पूरी करते हैं, जिसे पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान मौत से पहले पूरा नहीं कर पाए, तो उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में खुशहाली आती है।
एक मान्यता ऐसी भी है कि पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान ने शारीरिक संबंध बनाकर पाप किया क्योंकि उन दोनों का रिश्ता मां-बेटे का था। इसलिए अगर कोई महिला या पुरुष किसी अंजान के साथ संबंध बनाता है तो वह भी पाप करता है। इसलिए रिश्तों को ताक पर रखकर संबंध बनाने का पाप करने वाले को समोद्रो और ओंत्रोवुलान आशीर्वाद देते हैं।
पॉन फेस्टिवल मनाने के लिए जावा के गांव सोलो में मौजूद माउंट केमुकस पर्वत आने वाले लोग पहले पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान की कब्र पर फूल भी अर्पित करते हैं। फिर कुंड में स्नान करने के बाद पार्टनर के साथ संबंध बनाते हैं। यहां अब कई होटल भी बन गए हैं, जहां जोड़े अपना हसीन समय बिताकर मुरादें पूरी करते हैं।