यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, भिड़े 50 वाहन

बागपत। शुक्रवार की रात को भी यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया था। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस पर नोएडा जा रही एक बस पलट गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक वैगनआर कार भी बस में भिड़ गई। इस हादसे में कार सवार कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और छोटा बेटा घायल हो गए। वहीं, बस में सवार एक युवक की भी मौत हो गई थी, जबकि बारह लोग घायल गए थे।
ये भी पढ़े :-गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर योगी सरकार का फैसला आज 
यूपी के बागपत में यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। अलग- अलग तीन हादसों में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि गाजियाबाद के दुहाई, सोनीपत के कुंडली और बागपत के यमुना पुल इन तीनों जगह हादसे हुए हैं।
ये भी पढ़े :-अरुण जेटली ने कहा अंतरिम बजट होगा पेश, आम जनता के लिए होंगी महत्वपूर्ण घोषणाएं 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button