यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने लूटी बस, विरोध करने पर मारी गोली

यूपी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक बस को लूटने का मामला सामने आया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो यात्रियों को गोली मार दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट का शिकार हुई बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। रात करीब 2 बजे बस का टायर पंचर हो गया। बस का चालक और कंडक्टर जब टायर बदलने के लिए नीचे उतरे, उसी समय वहां बदमाश पहुंच कर बस के अंदर घुस गए।

बदमाशों द्वारा शुरू की गई लूटपाट का जब बस में बैठे 2 यात्रियों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश लूट का सामान साथ लेकर वहां से भाग गए। घायल यात्रियों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

फिलहाल लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पायी है। क्योंकि मथुरा और अलीगढ़ पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस के बड़े अधिकारी जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।

Back to top button