मौसम ने ली करवट, तेज बारिश से राजधानी में मौसम सुहाना

नयी दिल्ली.दिल्ली में रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, शाम को हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद भी लिया। मौसम विभाग के आधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक रूक-रूक बारिश हो सकती है।
मौसम ने ली करवट, तेज बारिश से राजधानी में मौसम सुहाना
 
सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री तक रह सकता है तथा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटो के दौरान आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 27 और 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Back to top button