मॉर्निंग सेक्स से महिलाओं को होते हैं ये 5 बड़े फायदें, जानिए क्या है ये फायदें….

इस भाग-दौड़ की जिंदगी में अक्सर लोगों के पास सेक्स करने का समय रात को ही होता है। ज्यादात्तर लोग सेक्स रात में ही करना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है कि सुबह सेक्स करना आपके लिए कितना फायदेमंद होगा। सुबह सेक्स करने से आपकी हेल्थ हमेशा अच्छी रहेगी और आप एनर्जीफुल रहेंगे। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कैसे आप भी सुबह सेक्स करने से रह सकते है हेल्दी।

बॉडी होती है रिलेक्स

पूरे दिन काम करने से आप शाम तक थक जाते हैं और यौन इच्छा भी कम हो जाती है। जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके होते हैं तो आप बस अच्छी नींद लेना चाहते हैं। लेकिन सुबह ऐसा नहीं होता है। रात भर की अच्छी नींद के बाद आप तारो-ताज़ा होते हैं और मूड भी अच्छा होता है। ये वक्त सेक्स के लिए अच्छा होता है इससे आपका मूड पूरे दिन अच्छा रहता है और आप स्ट्रेस से दूर रहते हैं।

रिश्ते होते हैं मजबूत

अगर आपका मूड फ्रेश होता है तब आपको सेक्स करने में और भी ज्यादा मजा आता है। सेक्स के वक्त और बाद में कुछ ऐसे हॉरमोन स्रावित होते हैं जिससे आप रिलेक्स हो जाते हैं। इससे आपके आपसी रिश्ते बेहतर और मजबूत होते हैं।

एरेक्टाइल डिसफंक्शन में होती है मदद

जिन पुरुषों को एरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होती है उनके शरीर में टेस्टोस्टिरोन हॉरमोन की कमी होती है। सुबह के समय पुरुषों में टेस्टोस्टिरोन का स्तर अधिक होता है। इसलिए सुबह के समय सेक्स करने से उनको कम परेशानी होती है।

बीमारियां नहीं होती

सुबह के समय सेक्स करने से शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बना रहता है जिससे बीमारियों से बचाने वाली रोग प्रतिरोधक शक्ति बेहतर हो जाती है और आपको आसानी से कोई बीमारी या संक्रमण नहीं होता है।

स्वास्थ्य अच्छा होता है

जब सुबह के समय आप सेक्स करते हैं तो शरीर से एनर्जी भी खर्च होती है। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है। एक रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में कम से कम 3 बार सेक्स करने से दिल की बीमारी या दिल के दौरे से बचा जा सकता है।

Back to top button