मृत्यु से 9 महीने पहले ही जान सकते हैं मौत आ रही है करीब, जानिए कैसे

मृत्यु, जीवन का अटल सत्य है। यह घटना जीवन में हर किसी के साथ घटनी है। फिर भी मौत के नाम से हमारे मन में अजीब-सा डर बैठ जाता है। फिर भी मौत को लेकर कई तरह की जिज्ञासा और सवाल हमारे मन में उठते हैं। आइए, आज जानते हैं धर्म शास्त्रों में बताए गए उन संकेतों के बारे में जो हमें मृत्यु निकट होने की सूचना देते हैं…

आइना नहीं दिखाता चेहरा
अगर कांच में चेहरा देखने पर अपना चेहरा न दिखाई दे या किसी और की आकृति दिखे तो समझना चाहिए कि मृत्यु नजदीक है।

नहीं दिखती परछाई
जब व्यक्ति की परछाई दिखनी बंद हो जाए तो समझना चाहिए कि उसकी मृत्यु नजदीक है।

खुद से आती है गंध
मनुष्य को अपने शरीर से एक अलग और अजीब-सी गंध आने लगती है, जिसे उसने पहले कभी महसूस नहीं किया होता। यह गंध मृत्यु गंध के नाम से जानी जाती है।

कोई रहता है साथ
जिस व्यक्ति की मृत्यु नजदीक होती है, उसे हर समय अपने साथ किसी के होने का अहसास होता है, खासकर अपने पूर्वजों के होने का।

ब्रह्मांड भी देता है संकेत
जब किसी की मृत्यु होनेवाली होती है तो उसे हर चीज दो भागों में टूटती या बिखरती हुई नजर आने लगती है। उसे लगता है कि आकाश में पिंड भी दो भागों में टूट रहे हैं, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ हो नहीं रहा होता है।

नाक का एक सुर
हमारी नाक दो सुरों में बंटी हुई है। अनुलोम-विलोम करते समय आपने महसूस किया होगा कि दोनों सुरों में एक मंद चलता है और एक तेज। एक ही समय पर दोनों सुर एक बराबर नहीं चलते। यदि वह एक बराबर चलने लगें तो समझना चाहिए कि मृत्यु नजदीक है।

नहीं दिखती नाक
जैसे-जैसे मृत्यु का समय नजदीक आने लगता है व्यक्ति को अपनी नाक का अग्रभाग दिखना बंद होने लगता है। क्योंकि आंखें ऊपर चढ़ने लगती हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो मृत्यु नजदीक है।

प्राकृतिक नाद
प्रकृति का अपना संगीत है, जो ब्रह्मांड का सबसे पुराना संगीत है, इसे नाद कहते हैं। जब हम अपने दोनों कानों को एक साथ बंद करते हैं तों उस समय जो गुंजार हमें सुनाई पड़ती है, अगर वह सुनाई देना बंद हो जाए तो समझना चाहिए कि मृत्यु नजदीक है।

Back to top button