मुख्य सचिव ने की यात्रा प्रबंधों की समीक्षा

जम्मू। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक इंतजाम को पुख्ता बनाया जा रहा है। शिव भक्तों की सुरक्षा और अन्य सहूलतों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया है। सिविल सचिवालय श्रीनगर में मुख्य सचिव बीबी व्यास ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने की यात्रा प्रबंधों की समीक्षा
मुख्य सचिव ने सुरक्षा सहित अन्य एजेंसियों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने पर जोर दिया। शिनाख्त किए गए विभिन्न स्थलों पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। पुलिस और सीआरपीएफ का रामबन व बनिहाल और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित होगा। एसपी रामबन को यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके लिए आनलाइन निगरानी ग्रुप काम करेंगे। यात्रा को सामान्य रूप से बहाल रखने के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ये भी पढ़े: होटल में ‘जिस्मफरोशी का धंधा’, रंगरेलियां मनाते पकड़े गए भाभी-देवर और जीजा-साली

मुख्य सचिव ने जिला उपायुक्त अनंतनाग और गांदरबल को बुधवार को कैंप साइट पर जाकर यात्रा प्रबंधों का जायजा लेने को कहा। उन्होंने कैंप निदेशकों को यात्रा प्रबंधन को सुनिश्चित बनाने को कहा। इसके लिए यात्रा की कार्यप्रणाली की निगरानी की जाएगी। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आधार शिविर को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है। शिविर के आसपास कई सुरक्षा पोस्ट स्थापित की गई हैं, जिससे यात्रा के दौरान कोई भी अजनबी भीतर नहीं आ सकेगा। यात्रा के लिए देशभर से साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। पुरानी मंडी जम्मू स्थित श्री राम मंदिर में साधु संतों का मुख्य पड़ाव रहता है।
 
 
Back to top button