मुख्यमंत्री योगी ने दिल खोल कर लिया फूल और अबीर का मज़ा

लखनऊ ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की आरती की, उसके बाद जमकर होली खेली। मंच से योगी ने लोगों पर फूल बरसाए और अबीर गुलाल उड़ाया। मुख्यमंत्री की ओर से अबीर उड़ाने की देरी थी कि पूरा माहौल रंग बिरंगा हो गया। आसपास की छतों से रंग बरसाए जाने लगे और लोग उल्लास से सराबोर हो उठे।

होली के शुभ अवसर पर संदेश। pic.twitter.com/CZJgHVu3Im
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 21, 2019

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:20 पर पहुंचे। ध्वज प्रणाम, प्रार्थना व संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान नरसिंह की आरती की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन के दौरान भारत माता की जय के नारे लगते रहे। सुबह करीब 10 बजे शोभा यात्रा घंटाघर से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई। शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- दोस्ती का मास्टर स्टॉक : खून की नहीं रंगों की होली की दी पीएम इमरान खान ने बधाई 

यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए वापस घंटाघर लौट कर समाप्त हुई। पूरे रास्ते में लोग छतों से रंग बरसाते रहे। यात्रा में शामिल लोगों से कपड़े न फाड़ने की अपील की गई।

सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में राख उड़ा कर की होली की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में सभी साधु-संतों, पुजारियों, संस्कृत विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व श्रद्धालुओं के साथ सम्मत की राख उड़ा कर होली की शुरुआत की। वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक दूसरे के माथे पर होलिका दहन की राख से तिलक लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे और सम्मत की राख से तिलक कर गुरु गोरक्षनाथ एवं अखंड ज्योति का आशीर्वाद लिया।

Back to top button