मुकेश अम्बानी के पास हैं दुनिया की ये 6 सबसे महंगी चीजें, इनकी कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

मुम्बई – अंबानी परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। खबरों में अक्सर उनकी और उनके परिवार के सदस्यों कि रॉयल लाइफ की चर्चा होती रहती है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के बारे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी को उनकी एक कप चाय की कीमत लाखों रुपए है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार किस तरह की रॉयल लाइफ जीता है इसका अंदाजा आज आपको इस बात से हो जायेगा कि उनके पास 6 ऐसी चींजे हैं जो दुनिया के किसी दूसरे इंसान के पास नही है। 

बोइंग बिजनेस जेट 2

साल 2007 में मुकेश अंबानी ने अपना दूसरा जेट 1004 वर्ग फीट केबिन स्पेस में लिया। जिसकमें जेट 78 यात्रियों के लिए सीट है। मुकेश ने इस निजी जेट की कीमत 73 मिलियन डॉलर है।

फाल्कन 900EX

अंबानी के फाल्कन 900EX विमान में मिड फ्लाइट ऑफिस के लिए सैटेलाइट टीवी, केबी म्यूजिक सिस्टम जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसकी कीमत लगभग 43.3 मिलियन है।

अन्टिला

मुकेश अंबानी के घर का नाम Antilia है। घर में ही मल्टी स्टोरेज गेरेज है, जिसके अन्दर एक साथ 168 कारें रखी जा सकती हैं। इस गेरेज के ऊपर तीन हैलीपेड हैं। मुकेश अंबानी का आलिशान घर का नाम मिथकीय द्वीप अन्टिला के नाम पर रखा गया है। इसकी कीमत लगभग 1 बिलियन डॉलर है।

रिलायंस इंडस्ट्री

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री को हम उनकी चौथी सबसे कीमती चीज कह सकते हैं। यह भारत में एनर्जी, टेक्सटाइल, रिटेल और टेली-कम्युनिकेशन क्षेत्र में बिजनेस करती है। इससे मुकेश अंबानी हर साल 4.7 बिलियन डॉलर की कमाई करते हैं।

मेबैक 62

मेबैक एक 5513 CC इंजन लग्जरी कार है। मुकेश आंबानी इस कार को खरीदने वाले भारत के पहले शख्स हैं। यह बुलेट प्रूफ है, जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर से अधिक है।

एयरबस A-319  

मुकेश अंबानी के पास 180 सीटर A-319 एयरबस भी हैं। इसकी कीमत 230 करोड़ रूपए हैं।

गाड़ियां

आपको बता दें कि मुकेश अक्सर अपनी BMW760Li से सफर करते हैं। इसकी कीमत 8.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुकेश अंबानी के पास BMW 760Li, Maybach 62, Mercedes-Benz S Class, Aston Martin Rapide, Rolls-Royce Phantom जैसी गाड़ियां हैं।

 
Back to top button