मुंबई में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर गुरुग्राम में बांटे लड्डू

गुरुग्राम । बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रडार पर चल रही उनकी रिया चक्रवर्ती  की गिरफ्तारी पर बुधवार को गुरुग्राम में पूर्वांचल समाज के लोगों ने खुशी मनाई। इस खुशी में उन्होंने यहां लड्डू भी बांटे। रिया चक्रवर्ती  की गिरफ्तार कर कहा कि सुशांत सिंह की मौत का राज खुलना ही चाहिए और आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार
जहां बहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को कंपनियों में काम करने वाले पूर्वांचल समाज के लोग एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उन्होंने यहां सीबीआई और एनसीबी के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही रिया की गिरफ्तारी होने पर यहां खुशी मनाई। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पटेल ने कहा कि रिया और उसके भाई की गिरफ्तारी से न केवल सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज खुलेगा, बल्कि ड्रग जैसे कई और अपराधों से पर्दा उठेगा।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद आया सुशांत की बहन का रिएक्शन
रिया ने जिस तरह से सुशांत को नशे के रूप में धीमा जहर दिया है, वह इसके लिए पूरी तरह से दोषी है। इसलिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक परिवार की खुशियों को रिया ने सदा के लिए गम में बदल दिया है।
The post मुंबई में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर गुरुग्राम में बांटे लड्डू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button