मुंबई में मातुंगा के श्री शंकर मठम में मानसून के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की गई….

मुंबई में मातुंगा के श्री शंकर मठम में रविवार को मानसून के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की गई।

महाराष्ट्र में सूखे से मुक्ति के लिए गुड्डा-गुडि़या की शादी

वर्धा : महाराष्ट्र के शिवानफाल गांव में लोगों ने बारिश के लिए गुड्डा-गुडि़या की शादी की। यह गांव सूखा और गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इस साल गांव में कोई शादी नहीं हुई है और उत्सव भी नहीं मनाए गए हैं। ऐसे में गांव के लोगों ने गुड्डा-गुडि़या की शादी पर खर्च करने का फैसला लिया। यह शादी धूमधाम से की गई जिसमें नाच गाना के साथ ही भोज भी दिया गया।

आगे बढ़ा मानसून, उत्तर भारत में कई जगह बारिश

उत्तर भारत में कई स्थानों पर शनिवार को हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दक्षिण पूर्व मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से वहां से नमी वाली हवा दिल्ली पहुंचेगी। साथ ही नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत पहुंच रहा है जिससे मानसूनी बारिश के आसार प्रबल हो गए हैं।

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली वालों को आज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। रविवार को बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

बिहार में बरसे बदरा

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ पूरे बिहार में बारिश हुई। पटना में 33 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 जून को बिहार में झमाझम बारिश की संभावना है।

पूर्वांचल में झमाझम बारिश

अपने तय समय से काफी देर से चल रहे मानसून ने अचानक 24 घंटों में सक्रिय होकर आखिरकार पूवरंचल के रास्ते उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी। मानसून के दस्तक देते ही पूवरंचल में बादलों ने झूमकर पानी गिराया और सुबह से रात तक आसमान में बादलों का ही कब्जा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून अब काफी सक्रिय रहेगा और परिस्थितियों के अनुकूल होते ही बादल जोरदार बारिश भी कराएंगे।

पंजाब में बारिश के आसार

पंजाब में बारिश से मिली राहत के बाद शनिवार को फिर मौसम गर्म रहा। ब¨ठडा और अमृतसर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश भी होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसे मेघ

उत्तराखंड में भी बारिश हुई है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। विशेषकर कुमाऊं के नैनीताल और चम्पावत जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

गोवा में मानसूनी बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

गोवा में मानसूनी बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य में गुरुवार से ही बादल डेरा जमाए हुए हैं। मौसम विभाग ने ने अगले पांच दिनों में राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और जोरदार बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है।

तमिलनाडु में बारिश के लिए यज्ञ

गंभीर जल संकट का सामना कर रहे तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने शनिवार को राज्य भर के मंदिरों में बारिश के लिए यज्ञ किया। द्रमुक ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से इस समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाने की मांग की। गंभीर जल संकट का सामना कर रहे चेन्नई में शनिवार को जोरदार बारिश होने से राहत मिली है।

Back to top button