मुंबई में महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाला ऑटो रिक्‍शा चालक को किया गिरफ्तार

मुंबई के मलाड में बीते दिनों एक ऑटोरिक्शा चालक को अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल ये ऑटोरिक्शा चालक ऑटो में सवार महिला यात्री से अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसें देख महिला यात्री ने उसकी शिकायत कर दी और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि ये ऑटो चालक एक सीरियल अपराधी है और उसके खिलाफ छेड़छाड़ और सार्वजनिक उपद्रव के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं।

Back to top button