मीडिया सर्वे : देश की सबसे विवादित शख्सियत हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता किसी भी मामले में कम नहीं है, लेकिन हनुमानजी पर टिप्पणी करके उन्होंने विवाद को अपने गले लगा लिया। हनुमानजी को दलित बताकर योगी देश की विवादित शख्सियतों की सूची में शीर्ष पर आ गए।  एक मीडिया सर्वे के ज्यादातर पाठकों ने योगी को वर्ष 2018 की सबसे विवादित व्यक्तित्व माना।
मीडिया सर्वे में मुख्‍यमंत्री योगी को 44.47 फीसदी लोगों ने माना सबसे ज्यादा विवादित
सर्वे में सवाल पूछा था कि भारत की सबसे विवादित शख्सियत कौन है? इसके लिए 10 विकल्प भी उपलब्ध करवाए गए थे। हिन्दी भाषी सर्वाधिक 44.47 फीसदी लोगों ने माना कि योगी सबसे ज्यादा विवादित शख्सियत हैं। नवजोत सिंह सिद्धू (36.56 प्रतिशत) दूसरे स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि पंजाब के मंत्री सिद्धू अपनी पाकिस्तान यात्रा के चलते काफी विवाद में रहे थे। वहीं भगोड़े कारोबारी विजय माल्या तीसरे स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ें :-आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, तीन गर्भवती 
तमिल भाषियों ने विजय माल्या को माना सबसे विवादित व्यक्ति
तमिल में मामला कुछ अलग ही रहा। सर्वाधिक 36.49 फीसदी तमिल भाषियों ने विजय माल्या को सबसे विवादित व्यक्ति माना, जबकि सुब्रमण्यम स्वामी दूसरे स्थान पर रहे। योगी यहां तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषियों ने माना कि नवजोत सिंह सिद्धू सबसे विवादित व्यक्ति हैं।
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार वर्ष 2018 की सबसे बड़ी घटना
इसी तरह भारत की सबसे बड़ी घटना के सवाल पर एक मीडिया सर्वे में सभी भाषाओं के पाठकों ने एक सुर में कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार वर्ष 2018 की सबसे बड़ी घटना है। इसके बाद केरल में बाढ़, सबरीमाला मंदिर प्रवेश विवाद और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन को भी लोगों ने बड़ी घटना माना।

Back to top button