मिस्र की सेना ने 10 आतंकवादियों को किया ढेर, कई इलाकों की घेराबंदी

मिस्र के सुरक्षा बलों ने सिनाई प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला करने वालों 10 आतंकवादियों को मार गिराया है। मिस्र के सुरक्षा बलों के प्रवक्‍ता तामेर अल रिफई ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार को सिनाई प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर किए गए आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। इस हमले में दो अधिकारियों सहित सात जवान मारे गए थे।

श्री रिफई ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी द्वारा उपयोग किए गए वाहन को नष्‍ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने हमले के स्‍थान पर आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, इस्लामिक स्टेट समूह ने दावा किया कि उसने सिनाई में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया था। यह मिस्र को इजरायल से जोड़ता है। 

यह भी पढ़ें: OMG: ख़िलाड़ी की जीत पर यह शख्स कार के साथ करने लगा सेक्स, कोर्ट ने दी सजा

गौरतलब है कि फरवरी 2018 में मिस्र के सुरक्षा बलों ने मुख्य रूप से उत्तर सिनाई में आतंकवादियों के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी ऑपरेशन शुरू किया था। सेना के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2018 से इस क्षेत्र में 840 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी मारे जा चुके हैं। अब तक 67 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से बेदखल होने के बाद आंकवादी हमलों में पुलिसकर्मी, सैनिक और सैकड़ो नागरिक मारे जा चुके है। अधिकतर हमलों में सिनाई के इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों समूहों को हाथ रहा है।

Back to top button