मिशन 2019 के लिए युवाओं को आज मंत्र देंगे अमित शाह

पीएम के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का आगाज आज होगा। युवाओं को मंत्र देने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे।

मिशन 2019 के लिए युवाओं को आज मंत्र देंगे अमित शाहमहात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पार्टी के युवा उद्घोष कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। बस इंतजार है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और अनिल राजभर के अलावा पार्टी के सभी बड़े नेताओं और आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जो कमियां थीं उन्हें दुरुस्त कराया। विद्यापीठ में मैदान के चारों को सड़कों की मरम्मत कराई गई। लाइटों को दुरुस्त कराया गया।

मैदान के चारों ओर के अलावा पूरे शहर को झंडा, बैनर, होर्डिंग से पाटा जा रहा है। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सभी विभागों के प्रमुख के साथ विद्यापीठ के खेल मैदान को देखा। 

 
Back to top button