मायावती आज लखनऊ में, दिशानिर्देश देने के लिए बुला सकती बैठक

लखनऊ। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर जोन इंचार्जों को जरूरी दिशानिर्देश देने के लिए वह जल्दी ही बैठक कर सकती हैं। बसपा भाजपा विधायक साधना सिंह के बयान को मुद्दा बना सकती है। मायावती 15 जनवरी को जन्मदिन मनाने के बाद शाम को दिल्ली चली गई थीं। छह दिन बाद वह फिर लौट रही हैं। यहां वह सपा और बसपा गठबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए मुख्य जोनल इंचार्जों की जल्दी ही बैठक बुला सकती हैं।
ये भी पढ़े :-अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में साधु संतों के लिए कही ये बात 
जोनल इंचार्ज अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं तक बसपा मुखिया का संदेश पहुंचाएंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच सीटें फाइनल न होने की वजह से दोनों ही पार्टियों के काडर में असमंजस की स्थिति है।
माना जा रहा है कि बसपा अध्यक्ष के आने के बाद सीटों का पेंच भी सुलझाया जाएगा। गठबंधन के बाद दोनों दलों के नेताओं की मंडल स्तरीय साझा रैलियों की योजना की भी बात सामने आई थी। इन रैलियों के कार्यक्रम भी तय किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़े :-पश्चिम बंगाल: अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रैली करेंगे कल 
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की प्रतिक्रिया व पार्टी के मुख्य जोनल इंचार्ज की ओर से विधायक के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दिए जाने से इसका संकेत मिल गया है।

Back to top button