मानसून में घूमने के लिए इनसे बेहतर जगह नहीं हो सकती…

मानसून के मौसम में अकसर लोग घूमने जाते है। अगर आप भी इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ जाने की सोच रहे हैं और आप समझ नहीं पा रहे कि कहां जाएं तो हम आपकी हेल्प कर देते है। इंडिया में ऐसी हसीन वादियां है, जहां आप जाकर हर चीज भूल जाएगे। बस वहीं का होकर रहने का मन करेगा। न जगहोंं पर न सिर्फ आपको खूबसूरत मौसम मिलेगा बल्कि, पानी का शोर, हरियाली और रेत की प्यार भरी चुभन भी आपका मन मोह लेगी।मानसून में घूमने के लिए इनसे बेहतर जगह नहीं हो सकती...आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां बारिश में घूमने का मजा कुछ अलग ही है। यहां झरने के बीच से निकलती है ट्रेन…
 
– दूधसागर, गोवा
 
मानसून के मौसम में गोवा की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं के साथ किसी बीच पर घूमने का अपना ही मजा है। साउथ गोवा और कर्नाटक बॉर्डर पर दूधसागर झरना बारिश के मौसम में खिल उठता है। हर साल जून से सितंबर के बीच घने जंगलों से घिरे दूधसागर को देखने हजारों लोग आते हैं। थोड़ी दूर से देखने पर यह वाटरफॉल ऐसा लगता है जैसे मानों पहाड़ों से दूध गिर रहा हो।
 
– लोनावाला, महाराष्ट्र
 
महाराष्ट्र में वेस्टर्न घाट की पहाड़ियों के बीच लोनावाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मुंबई और पुणे के इस एंट्री प्वाइंट को इंडिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां बारिश का मजा लेने के साथ-साथ आप बौद्ध धर्म के पुराने मंदिर भी घूम सकते हैं। इस मौसम में कई तरह के पेड़-पौधे और प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो को देखे जा सकते हैं।
 
 – कुर्ग, कर्नाटक
 
पश्चिमी घाटों में फैला हुआ कुर्ग की मिस्टी घाटी में खूबसूरती देखते ही बनती हैं। यहां कॉफी, चाय और मसालों के पेड़ हैं। कुर्ग को इसकी खूबसूरती और यहां के खुशनुमे मौसम के चलते भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। 
 
 – चांदीपुर, ओडिशा
 
ओडिशा देश की सबसे खूबसूरत जगह है, जहां जाकर आप मानसून को यादगार बना सकते हैं। चांदीपुर ओडिशा के बालेश्वर शहर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। चांदीपुर कोस्ट की झमाझम बारिश लोगों को काफी अट्रैक्ट करती है। जोकि बाकी बीचों से अगल है।
 
 – दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
 
दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का स्वर्ग हैं। यहां हर साल हज़ारों की संख्या में पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। यह शहर चाय बागान के लिए भी विश्व प्रसिद्ध हैं। मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की सैर एक अनोखा और यादगार पल होगा क्योंकि चारों और फैले चाय के बागान और दार्जिलिंग की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगे।
 
– मन्नार, केरल
 
मुन्नार में विशाल चाय बागान और घुमावदार गलियों की वजह से मुन्नार भारत के फेमस हिल स्टेशन में से एक है। यहां भारतीय मसालों की खुशबू आती है। यहां पर्यटकों के बीच हाउसबोटिंग काफी पॉपुलर है। मुन्नार के प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में चाय के बगीचे, वॉंन्डरला अम्यूसमेंट पार्क, कोची फोर्ट, गणपति मंदिर और हाउसबोट है।
 
 – शिलॉन्ग, मेघालय
 
मेघालय की छोटी-सी सड़कों के हर मोड़ से कोई न कोई टूरिस्ट स्पॉट देखने को मिलता है। बारिश के मौसम में यहां के झरनों से पानी की गिरती धार को देखने का एहसास अगल है। हरे-भरे जंगलों के बीच झरने और बारिश यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। शिलांग पीक और कैलांग रॉक फेवरिट डेस्टिनेशन हैं, इसे ईस्ट का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
 
– परवाणु, हिमाचल
 
शिवालिक की पहाड़ियों में बसा परवाणु चंडीगढ़ से ज्यादा दूर नहीं, लेकिन यहां काफी शांति है। बारिश के मौसम में कम वक्त में किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये बेस्ट है। इसके खूबसूरत रास्तों पर लॉन्ग ड्राइव का मजा भी लिया जा सकता है। इसके रास्ते को हिमालयन एक्सप्रेस वे कहते हैं। बारिश में जंगल की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
 
– पुडुचेरी
 
पुडुचेरी देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में शामिल है। बारिश के मौसम में पुडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यहां पर भी मानसून में देश के कई राज्यों से लोग घूमने आते हैं।

Back to top button